Are you truly happy in your relationship… or just together?

क्या आप भी रिश्ते में खुश हैं… या बस साथ हैं?

दोस्तों, आज मैं आपसे एक बहुत ही गहरी बात करना चाहता हूं। एक ऐसी बात जो शायद हम सब महसूस करते हैं, लेकिन कभी खुलकर नहीं कहते।

क्या Happy Relationship का मतलब सिर्फ साथ रहना है?

क्या चुप रहकर, problematic topics से बचकर, बस किसी तरह दिन काट देना मतलब healthy relationship है?

मैंने पिछले कुछ सालों में देखा है – अपने आस-पास, अपने दोस्तों में, यहां तक कि अपने रिश्ते में भी – कि आज के समय में relationship maintain करना कितना मुश्किल हो गया है। हर कोई busy है, stressed है, और कहीं न कहीं अपने partner से disconnect महसूस कर रहा है।

लेकिन सवाल यह है: क्या सचमुच हम एक दूसरे के साथ खुश रहने के लिए तैयार हैं?

 

हर Relationship में दर्द और संघर्ष आते हैं। लेकिन यही वो समय होता है जब हम अपने Partner को समझने में असमर्थ होते हैं, जब हमारा Ego हमें एक दूसरे से दूर ले जाता है। लेकिन यही वो समय होता है जब हमें अपने Relationship को बचाने के लिए काम करना होता है। हमें अपने Partner को समझने की कोशिश करनी होती है, उनके साथ बात करनी होती है, और उनके साथ मिलकर समस्याओं का समाधान निकालना होता है। हमारा मन हमेशा एक-दूसरे के लिए निर्मल और साफ होना चाहिए। Happy Relationship का मतलब सिर्फ साथ रहना नहीं है, बल्कि एक दूसरे के साथ शांति महसूस करना है।

 

तो कैसे बनाएं एक सच्चा खुशहाल रिश्ता? 

मैंने अपने experience से, अपनी mistakes से, और बहुत सारी learning से कुछ principles discover किए हैं। ये कोई theory नहीं है – ये वो practical tips हैं जिन्होंने मेरी life change कर दी।

आइए, एक-एक करके देखते हैं:

 

1.Respect के बिना Love टिक नहीं पाता : जब हम अपने Partner का सम्मान करते हैं, तो हम उनके साथ एक मजबूत बंधन बनाते हैं। चाहे आप कितने भी गुस्से में हों, हमेशा अपने partner से आदर से बात करें। अगर आपको गुस्सा control नहीं होता, या Emotion हावी हो जाते हैं, तो उस समय कुछ न बोले, जब मन शांत हो जाए तब आदर से आपकी बात समझाएं।

 

2.Communication Relationship की Foundation होती है: संवाद एक दूसरे के साथ जुड़ने का एक शक्तिशाली माध्यम है। जब हम अपने partner के साथ खुलकर बात करते हैं, तो हम उनके साथ एक गहरा संबंध बनाते हैं। हमेशा चुप रहना भी सही नहीं है, कभी-कभी धैर्य से अपने दिल की बातें रखना भी जरूरी है। संवाद से अपने partner की पसंद, नापसंद, उनके struggles और कुछ चीजें वो क्यों करते हैं, यह समझने में आसानी होती है और ये समझकर हम अपने partner के Best Friend बनते हैं।

 

3.सुनना बोलने से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है : सुनना एक कला है, और जब हम अपने partner को सुनते हैं तब समझने के लिए सुनें, न कि वापस कुछ सुनाने के लिए सुनें। जब आप आपके partner को गहराई से सुनते हैं, तो आप आपके partner की भावनाओं को प्रमाणित (validate) करते हैं। और जब आपके partner को लगेगा कि उसकी बात सुनी जा रही है, तो वह आपकी बात भी सुनेगा।

 

4.Trust सिर्फ loyalty नहीं, Emotional Safety भी है : एक-दूसरे पर विश्वास रखना एक Healthy Relationship के लिए आवश्यक है, और उसके कारण आपका partner आपके साथ Emotionally Safe Feel करेगा। रिश्ते में विश्वास एक मज़बूत नींव की तरह है, जो प्रेम, पारदर्शिता और आपसी सम्मान से बनता है। यह Emotional Safety की भावना पैदा करता है, जिससे Partner के बीच भावनात्मक लगाव और समझदारी बढ़ती है।

 

5.Ego Relationship का सबसे बड़ा Enemy है : Ego हमें एक दूसरे से दूर ले जाता है! रामायण के अनुसार, अहंकार (घमंड) विनाश का मूल कारण है, जो व्यक्ति की बुद्धि, शक्ति और परिवार को नष्ट कर देता है। इसलिए हमेशा विनम्र रहें और संयम से काम ले।

 

  1. Expectations Clear होने से Conflict कम होते हैं : जब हम अपने partner से क्या चाहते हैं, यह स्पष्ट होता है, तो हम conflicts से बच सकते हैं और इसके विपरीत, आपको पता होना चाहिए कि आपका partner आपसे क्या उम्मीद करता है। और यह स्पष्टता रिश्ते को मजबूत करती है।

 

7.Problems के time Partner को चुनो, Problems को नहीं : अपने Partner के साथ मिलकर समस्याओं का समाधान निकालें। याद रखें कि problems temporary हैं , लेकिन आपका partner हमेशा रहेगा। 

 

8.Appreciation Relationship की oxygen होती है : छोटी-छोटी चीजों में अपने Partner का आभार मानें, उनकी तारीफ करें, उनको हर दिन ये बताएं कि वो आपके लिए कितने important हैं। एक छोटा सा धन्यवाद रोज के जीवन को जादुई बना देगा।

 

एक खुशहाल Relationship मिलता नहीं, बल्कि इसे बनाना पड़ता है। यह एक सचेतन यात्रा है, जिसमें हमें अपने partner के साथ जुड़ने के लिए बारिकी से काम करना होता है। जब हम अपने partner का सम्मान करते हैं, उनके साथ संवाद करते हैं, और उनके साथ मिलकर समस्याओं का समाधान निकालते हैं, तो हम एक खुशहाल relationship बनाते हैं। अपने partner का पहले एक अच्छा दोस्त बनें, Friendship एक अच्छे relationship की नींव है। संयम और प्यार सभी मुश्किलों को दूर कर देंगे। तो आइए, अपने relationship को एक नई शुरुआत दें, और एक खुशहाल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं। 😊

 

खुशहाल रिश्ता कोई मंज़िल नहीं, यह रोज़ लिया जाने वाला निर्णय है।

आज से

  • Ego को नहीं, प्रेम को चुनिए

  • चुप्पी को नहीं, संवाद को चुनिए

  • सही होने को नहीं, साथ होने को चुनिए

और याद रखिए आप दोनों एक-दूसरे के खिलाफ नहीं,
जीवन की चुनौतियों के खिलाफ साथ हैं।

आज का एक छोटा अभ्यास

आज अपने Partner से बस इतना कहिए—

“मैं तुम्हारे साथ सुरक्षित महसूस करता/करती हूँ।”

यकीन मानिए—
यही वाक्य किसी रिश्ते में Magic पैदा कर सकता है। 

 

coachbsr.in

Bhupenddra Singh Raathore (Also Known As Coach BSR) is an entrepreneur, Amazon bestselling author, philanthropist, and life & business strategist. Bhupenddra Singh Raathore is a towering name in the field of training, known for creating miraculous breakthroughs in the lives of people and businesses simultaneously. For more than a decade, millions of people have enjoyed the warmth, humor, and transformational power of Coach BSR’s business and personal development events. Coach BSR is the author of two Amazon bestsellers, including the recent groundbreaking book on 15 Days Public Speaking. CoachBSR has transformed more than 50 lac lives around the world through his live seminars, educational videos, and Online Training.

Leave a Reply